बृजमनगंज क्षेत्र के गैस एजेंसी पर अव्यवस्था के आरोप, घंटों लाइन के बाद भी नहीं हो रहा काम:

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज क्षेत्र के पास स्थित शाहाबाद में संचालित ADARSH INDANE GRAMIN VITRAK गैस एजेंसी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है, मौके पर मौजूद जनता का आरोप है कि गैस रजिस्ट्रेशन को लेकर एजेंसी में भारी अव्यवस्था बनी हुई है।

लोगों का कहना है कि वे सुबह से लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार करते हैं, लेकिन शाम होते-होते उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि “Server Down” है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि सर्वर डाउन है तो इसकी जानकारी पहले ही दे दी जानी चाहिए थी, ताकि लोगों को घंटों तक परेशान न होना पड़े।

वहीं, जिन लोगों का पहले से रजिस्ट्रेशन और DAC नंबर मौजूद है, उन्हें भी कभी सर्वर तो कभी अन्य कारण बताकर वापस कर दिया जा रहा है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि एजेंसी पर कोई स्पष्ट लाइन व्यवस्था या नियम नहीं है, जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यह भी आरोप है कि जिनकी एजेंसी में पहचान या “जुगाड़” है, उनका काम प्राथमिकता से किया जा रहा है, जबकि बाकी लोगों की सुनवाई नहीं हो रही।

इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है और उन्होंने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने व निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है।

  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: