पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर कटाक्ष, बोले- सत्ताइस में सपाइयों का होगा सफाया:

गौतमबुद्धनगर/दादरी | उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर के दादरी में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार (29 मार्च) को समानता भाईचारा रैली में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। वहीं उनकी इस रैली को लेकर यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तीखा कटाक्ष किया है।

‘सत्ताइस में सपाइयों का सफाया’ — पंकज चौधरी
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा कि 2027 का रण इन अवसरवादी और अराजकता के पोषकों के लिए निर्णायक साबित होगा, इस बार जनता सिर्फ जवाब ही नहीं देगी, बल्कि सत्ताइस में सपाइयों का सफाया करके इतिहास लिखेगी।

‘लाल टोपी’ पर साधा निशाना:
पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘लाल टोपी’ उस काले अध्याय की याद दिलाती है, जब कानून बेबस था और अपराधियों का बोलबाला था।
साथ ही उन्होंने कहा कि मंचों से ऊंची-ऊंची बातें करने वाले ये लोग नहीं समझ पा रहे कि अब प्रदेश की जनता जग चुकी है और बेहतर कानून व्यवस्था और विकास को चुन रही है।

सोशल मीडिया पोस्ट में भी बोला हमला:
पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सत्ता की भूख में तिलमिलाते हुए ‘समानता’ और ‘भाईचारे’ का चोला ओढ़कर आज जो लोग मंचों से ज्ञान बांट रहे हैं, उन्हें शायद यह भ्रम है कि जनता भूल चुकी है।

पंकज चौधरी ने आगे लिखा,
सच्चाई यह है कि उनके शासन का ‘अराजकता का काल’ आज भी लोगों की स्मृति में जिंदा है। सपा का वह दौर जब तुष्टीकरण ही नीति थी और गुंडागर्दी व्यवस्था का हिस्सा, वही लोग आज विकास और नैतिकता का पाठ पढ़ाने निकले हैं।

  • Related Posts

    छात्रों को डराने-धमकाने के आरोप में सत्यम पंडित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग:
    • July 27, 2026

    गाज़ियाबाद के विजय नगर थाने में समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सत्यम पंडित के खिलाफ प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि शांतिपूर्ण…

    Continue reading
    शांतिपूर्ण विरोध के लिए पूरे देश में बनेगा प्रोटोकॉल? सुप्रीम कोर्ट ने दिए संकेत:
    • July 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार एक संवैधानिक गारंटी है, जिसे नकारा नहीं जा सकता। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों को डराने-धमकाने के आरोप में सत्यम पंडित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग:
    शांतिपूर्ण विरोध के लिए पूरे देश में बनेगा प्रोटोकॉल? सुप्रीम कोर्ट ने दिए संकेत:
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    सिद्धार्थनगर—लोटन में संपूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश:
    अलीगंज की उस बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, जहां आग में जिंदा जल गए थे 15 लोग: