LPG सिलेंडर महंगा, 5 किलो पर ₹51 और 19 किलो कमर्शियल पर ₹195.50 की बढ़ोतरी:

नई दिल्ली, 1 अप्रैल | नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ देशभर में LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे LPG सिलेंडर की कीमत में 51 की बढ़ोतरी की है, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 195.50 तक की बढ़ोतरी लागू की गई है। नई दरों के बाद दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2078.50 हो गई है।

वहीं मुंबई में यह 2031, कोलकाता में 2208 और चेन्नई में 2246.50 तक पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी के बाद कई शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2000 के पार चली गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ना तय माना जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है और दिल्ली में यह अभी भी 913 में उपलब्ध रहेगा।

  • Related Posts

    शांतिपूर्ण विरोध के लिए पूरे देश में बनेगा प्रोटोकॉल? सुप्रीम कोर्ट ने दिए संकेत:
    • July 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार एक संवैधानिक गारंटी है, जिसे नकारा नहीं जा सकता। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के…

    Continue reading
    अलीगंज की उस बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, जहां आग में जिंदा जल गए थे 15 लोग:
    • July 25, 2026

    लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज की उसी 4 मंजिला इमारत को अब ढहाया जा रहा है, जहां आग लगने से 15 लोगों की जान चली गई थी। शनिवार सुबह करीब 7:30…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शांतिपूर्ण विरोध के लिए पूरे देश में बनेगा प्रोटोकॉल? सुप्रीम कोर्ट ने दिए संकेत:
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    सिद्धार्थनगर—लोटन में संपूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश:
    अलीगंज की उस बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, जहां आग में जिंदा जल गए थे 15 लोग:
    राहुल गांधी ने दिखाया पैलेट गन से घायल छात्र का जख्म, शिक्षा मंत्री पर भी साधा निशाना: