UPI पेमेंट में डबल सिक्योरिटी लागू, जानिए नया प्रोसेस:

आज से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो गई है और वित्त वर्ष 2026-27 की नई शुरुआत के साथ ही UPI और कुछ डिजिटल पेमेंट का तरीका भी बदल गया है। आज से रिजर्व बैंक के नए नियमों के मुताबिक यूपीआई या डिजिटल पेमेंट के लिए दोहरी सुरक्षा यानी डबल सेफ्टी का फायदा मिलेगा।

आरबीआई के नए नियमों के मुताबिक आज से UPI ऐप्स जैसे गूगल पे (जीपे), पेटीएम और फोनपे से ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन लागू होगा। इन नए नियमों के तहत सिर्फ पिन डालने से आपका पेमेंट नहीं हो पाएगा, बल्कि 2 स्टेप वैरिफिकेशन के जरिए ही ट्रांजेक्शन पूरा होगा।

पहले डिजिटल पेमेंट के लिए केवल क्यूआर कोड स्कैन करना होता था और उसके बाद 4 अंकों का पिन डालकर पेमेंट पूरी हो जाती थी, लेकिन अब 2 फैक्टर ऑथेंटिफिकेशन के तहत पिन के बाद OTP या फिंगरप्रिंट अथवा फेस स्कैन का इस्तेमाल करने के बाद ही पेमेंट पूरा हो पाएगा।

इसकी वजह से ऑनलाइन पेमेंट में कुछ समय ज्यादा लग सकता है, लेकिन आरबीआई ने ये कदम यूजर्स की सेफ्टी के लिए लागू किया है, जिससे वो साइबर अपराध से बच सकें और उनके पैसे की सुरक्षा हो सके।

अब ऑनलाइन पेमेंट के लिए जब तक आप इस दोहरी सुरक्षा के घेरे को पार नहीं करेंगे, तब तक आपके बैंक अकाउंट से पैसा नहीं कटेगा।

  • Related Posts

    बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, स्मार्ट मीटर का बिल अब हर महीने पोस्टपेड में आएगा:
    • May 7, 2026

    उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। यूपी सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को दोबारा पोस्टपेड सिस्टम में बदलने का फैसला किया है। गुरुवार को…

    Continue reading
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    • April 29, 2026

    मई 2026 में बैंक छुट्टियों का विवरण:मई के महीने में रविवार और दूसरे/चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 12 से 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, इनमें से कई छुट्टियां केवल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज को मिला नया थानाध्यक्ष, कानून व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस:
    प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम योगी, तेरहवीं में दिखा भावुक माहौल:
    यूपी में गांवों को 18 घंटे और शहरों को 24 घंटे बिजली देने की तैयारी तेज:
    ईरान को लेकर अमेरिका का सख्त रुख बरकरार, ट्रंप ने दिए बड़े संकेत:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम को लेकर सैकड़ों छात्रों का विरोध प्रदर्शन: