नेपाल में महंगा डीजल-पेट्रोल, भारत में उमड़ी भीड़, बॉर्डर पर बिगड़े हालात:

नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी उछाल का असर अब भारत-नेपाल सीमा पर साफ दिखने लगा है। नौतनवा क्षेत्र में हालात ऐसे हो गए हैं कि नेपाली वाहन चालक बड़ी संख्या में भारतीय पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं। सौनौली समेत आसपास के पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।

इस समय नेपाल में डीजल की कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 148.12 रुपये प्रति लीटर है, जबकि भारत में पेट्रोल 95.13 रुपये और डीजल 88.88 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यही बड़ा अंतर नेपाली चालकों को सीमा पार कर भारत से ईंधन लेने के लिए मजबूर कर रहा है।

भीड़ पर काबू पाने के लिए शुरुआत में कुछ पेट्रोल पंपों ने सिर्फ 200 रुपये तक ही ईंधन देने की सीमा तय की, लेकिन इससे हालात नहीं सुधरे। इसके बाद नौतनवा के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नवीन प्रसाद ने हस्तक्षेप किया और नेपाल से आने वाले वाहनों के लिए नई सीमा तय कर दी।

नए नियमों के मुताबिक छोटे चार पहिया वाहनों को अधिकतम 10 लीटर, ट्रकों जैसे बड़े वाहनों को 20 लीटर और दोपहिया वाहनों को सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जाएगा। बावजूद इसके, अव्यवस्था अब भी बनी हुई है। नेपाली चालक बार-बार लाइन में लगकर ईंधन लेने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे भीड़ और बढ़ती जा रही है।

इस बीच स्थानीय लोगों और नेपाली चालकों के बीच कहासुनी के मामले भी सामने आए हैं। हालात को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से भारतीय और नेपाली वाहनों के लिए अलग-अलग कतारें बनाने की मांग की है, ताकि विवाद टाला जा सके।

तहसीलदार कर्णसिंह ने कहा कि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर जल्द ही व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।

साथ ही जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए भी प्रशासन सख्त हो गया है। पूर्ति विभाग और क्षेत्राधिकारी को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्थानीय लोगों को ईंधन की कमी का सामना न करना पड़े।

News Reported by: Akash Kumar Agrahari Reporter-(Up Live Express)


  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: