भाई के निधन के बीच राजनीति! थोड़ा तो लिहाज कर लीजिए, ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा:

ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि, आपके भाई का निधन हुआ है और आपको इस बात की ज्यादा चिंता है कि दूसरों के घर में क्या चल रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने लिखा, अखिलेश जी, अभी आपके भाई का देहांत हुआ है और पूरा परिवार दुख और परेशानी में है। यही वजह है कि मैं भी आपके दुःख में शामिल हूं और आपकी समाज को बांटने वाली राजनीति पर कहना-लिखना बंद कर दिया था।

उन्होंने आगे कहा, लेकिन आप इतने सत्ता लोलुप हैं कि परिवार की ‘गमी’ के बीच भी राजनीति सूझ रही है। दूसरों के घरों में क्या चल रहा है, इसकी आपको ज्यादा चिंता है। लगता है आपने लोकलाज त्याग दिया है।

राजभर ने लिखा, जरा तेरहवीं तक रुक जाइए, फिर विचारों की राजनीति कर ली जाएगी। कुछ आप हमें कह लीजिएगा, कुछ हम आपको सुनाएंगे… लेकिन इस व्यवहार को गोलोकगामी भाई देख रहा होगा तो क्या सोच रहा होगा… थोड़ा तो लिहाज कर लीजिए।

मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे को लेकर भी उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, रही बात मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग के बंटवारे की, तो आपको क्या लगता है कि कोई विभाग आपको भी मिल जाए? अगर इच्छुक हैं तो सुभासपा ज्वाइन कर लीजिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से झगड़ा कर लूंगा, लेकिन आपको एक विभाग का मंत्री बनवा कर रहूंगा। बेगाने मंत्रिमंडल में अखिलेश दीवाना!

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 56 बोरी यूरिया खाद के साथ दो गिरफ्तार:
    • August 20, 2026

    शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी बानगंगा की विशेष नाका पार्टी ने बुधवार को तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए…

    Continue reading
    कोल्हुई में युवक की मौत से सनसनी, नहर से बरामद हुआ शव:
    • August 19, 2026

    कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के रायपुर पंडित गांव के बाहर नहर में बुधवार को 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव करीब आते ही अखिलेश का अलर्ट मोड, नेताओं को बयानबाजी पर दी नसीहत:
    भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 56 बोरी यूरिया खाद के साथ दो गिरफ्तार:
    सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, चांदी के दाम में भारी गिरावट:
    कोल्हुई में युवक की मौत से सनसनी, नहर से बरामद हुआ शव:
    स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान बना सियासी मुद्दा: