एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल्स में भाग लिया। हालांकि, वह एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं।
महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग के चयन ट्रायल्स में विनेश ने अपना पहला मुकाबला शानदार अंदाज में जीता। उन्होंने हरियाणा की ज्योति को 7-1 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।सेमीफाइनल मुकाबले में उनका सामना मीनाक्षी गोयात से हुआ।
इस मुकाबले में विनेश को 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में मिली इस हार के साथ ही वह एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं।






