पुलिस विभाग में तबादला एक्सप्रेस, 8 पुलिसकर्मी भेजे गए पुलिस लाइन:

महराजगंज: पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक दर्जन पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनका तबादला किया गया है। वहीं विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात कई उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और तबादला सूची को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

आठ पुलिसकर्मी भेजे गए पुलिस लाइन:

जारी आदेश के अनुसार नगर कोतवाली की नगर चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र जैन, जखिरा चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह, चिउटहां चौकी प्रभारी अमित रंजन सिंह, थाना फरेंदा के उपनिरीक्षक मधुकर सिंह, कोल्हुई थाने के उपनिरीक्षक शहनवाज अहमद, पुरंदरपुर थाने के उपनिरीक्षक सर्वदेव खरवार, कस्बा चौकी प्रभारी नौतनवां रामजी गुप्ता तथा निचलौल थाने के उपनिरीक्षक प्रधान यादव को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

चार पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी:

तबादला सूची में चार अन्य पुलिसकर्मियों को नई तैनाती भी दी गई है। उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश त्रिपाठी को कोल्हुई थाना से स्थानांतरित कर सिंदुरिया थाना भेजा गया है। वहीं आरक्षी राहुल तिवारी को भिटौली थाना से बृजमनगंज थाना, विपिन यादव को फरेंदा थाना से भिटौली थाना तथा उपनिरीक्षक अरविंद यादव को पुरंदरपुर थाना से बृजमनगंज थाना भेजा गया है।

इस प्रशासनिक कार्रवाई को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: