राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी का आरोप, युवक हिरासत में, 10 लाख रुपये बरामद:

अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय गड़बड़ी के मामले में जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

हिरासत में लिया गया युवक रुदौली क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। जांच के दौरान उसके घर से 10 लाख रुपये नकद बरामद होने की जानकारी सामने आई है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दानपात्रों में जमा राशि की गिनती और उससे जुड़े कार्यों में उसकी क्या भूमिका थी।

अधिकारियों के अनुसार, जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है और मामले में सिर्फ एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि चढ़ावे की गिनती से जुड़े कई कर्मचारी भी जांच के घेरे में हैं। जांच टीम सीसीटीवी फुटेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की गहन पड़ताल कर रही है, ताकि कथित गड़बड़ी की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर गठित SIT को सात दिनों में प्रारंभिक और 15 दिनों के भीतर अंतिम रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    पेपर लीक करने वालों पर अब कड़ा शिकंजा, 10 साल की सजा का प्रावधान:
    • July 29, 2026

    लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026, बुधवार को ध्वनि मत से पारित हो गया। इस विधेयक पर मंगलवार को करीब 9…

    Continue reading
    नए विधायक निवास में बड़ा हादसा! 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत:
    • July 28, 2026

    लखनऊ में नए विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक करने वालों पर अब कड़ा शिकंजा, 10 साल की सजा का प्रावधान:
    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    नए विधायक निवास में बड़ा हादसा! 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत:
    एथेनॉल विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा दावा, बोले- मेरा कोई रोल नहीं:
    छात्रों को डराने-धमकाने के आरोप में सत्यम पंडित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग: