महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, NH-24 पर बाइक सवार युवक की मौत:

कोल्हुई, महराजगंज | महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाबारी चौकी के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा NH-24 पर ग्राम एकसडवा ओवरब्रिज के निकट हुआ, जहां पीछे से आ रही एक चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक चालक अश्वनी पुत्र शिवनाथ, निवासी ग्राम सरंगी, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर को पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जोगियाबारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पंकज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

  • Related Posts

    लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:
    • August 1, 2026

    लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौतमहराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक…

    Continue reading
    पहले नाम पूछा, फिर मारी गोली… कुलगाम में आतंकियों का दिल दहला देने वाला हमला:
    • August 1, 2026

    दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में पहलगाम जैसा आतंकी हमला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के नाम पूछे और छत्तीसगढ़ के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:
    पहले नाम पूछा, फिर मारी गोली… कुलगाम में आतंकियों का दिल दहला देने वाला हमला:
    प्रह्लाद जोशी पर राहुल गांधी के आरोप से संसद में हंगामा, सत्ता पक्ष ने मांगे सबूत:
    पेपर लीक करने वालों पर अब कड़ा शिकंजा, 10 साल की सजा का प्रावधान:
    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल: