राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, सभी 8 आरोपी गिरफ्तार:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन!

राम मंदिर से चढ़ावा चोरी मामले में नामजद सभी आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने इन सभी आरोपियों को अपनी कस्टडी में लिया था। जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपियों को गुरुवार शाम हिरासत में लिया गया, जिसके बाद अयोध्या के राम जन्मभूमि थाने में पूरी रात उनसे गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद शुक्रवार सुबह सभी आठ आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस इन्हें आज कोर्ट में पेश करेगी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रमाकांत उर्फ टिन्नू यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडे, मनीष यादव और रमाशंकर मिश्रा शामिल हैं। ये सभी राम मंदिर में आए चढ़ावे की रकम की काउंटिंग और उसके प्रबंधन से जुड़े हुए थे।

गिरफ्तार आरोपियों में छह कैशियर हैं, जबकि टिन्नू यादव कैश की काउंटिंग की निगरानी से लेकर उसे बैंक तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालता था। वहीं सुभाष श्रीवास्तव की देख-रेख में सभी छह कैशियर चढ़ावे का हिसाब-किताब रखते थे।

  • Related Posts

    महराजगंज-धान के खेत में कोबरा ने महिला को तीन बार डसा, इलाज के दौरान मौत:
    • August 12, 2026

    महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंडीथान में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे धान के खेत में निराई-गुड़ाई कर रही एक महिला को कोबरा सांप ने तीन बार डस…

    Continue reading
    मंत्री संजय निषाद का चौंकाने वाला दावा, बोले- बिना लहसुन-प्याज की मछली शाकाहारी:
    • August 12, 2026

    उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बीच मंत्री संजय निषाद का चौंकाने वाला बयान: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के करीब आते-आते नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाह ने कहा- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, राहुल बोले- पहले बताएं छात्रों पर गोली किसने चलवाई:
    महराजगंज-धान के खेत में कोबरा ने महिला को तीन बार डसा, इलाज के दौरान मौत:
    मंत्री संजय निषाद का चौंकाने वाला दावा, बोले- बिना लहसुन-प्याज की मछली शाकाहारी:
    पंडित रामअनंत पांडेय की गिरफ्तारी के बाद बलिया में अंग्रेजों के खिलाफ तेज हुआ था जनआंदोलन:
    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम: