राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला- सुप्रीम कोर्ट, पुलिस और वकीलों के फैसले से बढ़ी हलचल:

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व पदाधिकारियों चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए। पूछताछ के बाद चंपत राय दिल्ली रवाना हो गए। इस बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील अनूप अवस्थी की CBI जांच की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कोर्ट ने पूछा, “इतनी जल्दी क्या है?

अब इस मामले की सुनवाई अदालत की छुट्टियों के बाद होगी।उधर, सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस जेल में बंद 8 आरोपियों के बैंक खातों की जांच के लिए SBI की अयोध्या धाम शाखा पहुंची। इनमें से 7 आरोपियों के खाते इसी शाखा में हैं। पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट अपने कब्जे में लेकर यह जांच शुरू कर दी है कि मंदिर में नौकरी मिलने के बाद से उनके खातों में कितना पैसा आया।

पुलिस ने बैंक के दो कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया है। वहीं, सोमवार को सभी 8 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनकी रिमांड की मांग कर सकती है। इससे पहले अयोध्या के वकीलों की एक बड़ी बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस कोई भी वकील नहीं लड़ेगा।

साथ ही, चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा से अयोध्या छोड़ने की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

  • Related Posts

    अखिलेश यादव का बड़ा दावा- पिछले 10 साल में महिलाओं के हिस्से के 5 लाख रुपये खा गई भाजपा:
    • August 13, 2026

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए धनबल का सहारा लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास चुनाव जीतने…

    Continue reading
    महराजगंज-धान के खेत में कोबरा ने महिला को तीन बार डसा, इलाज के दौरान मौत:
    • August 12, 2026

    महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंडीथान में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे धान के खेत में निराई-गुड़ाई कर रही एक महिला को कोबरा सांप ने तीन बार डस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखिलेश यादव का बड़ा दावा- पिछले 10 साल में महिलाओं के हिस्से के 5 लाख रुपये खा गई भाजपा:
    तिरंगे के रंग में रंगा नौतनवा, ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब:
    शाह ने कहा- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, राहुल बोले- पहले बताएं छात्रों पर गोली किसने चलवाई:
    महराजगंज-धान के खेत में कोबरा ने महिला को तीन बार डसा, इलाज के दौरान मौत:
    मंत्री संजय निषाद का चौंकाने वाला दावा, बोले- बिना लहसुन-प्याज की मछली शाकाहारी: