बृजमनगंज स्टेशन रोड पर रेलवे का सख्त एक्शन, अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी:

बृजमनगंज, महराजगंज | रेलवे प्रशासन ने सोमवार को बृजमनगंज स्टेशन रोड स्थित रेलवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया। इससे पहले अतिक्रमणकारियों को 29 जून तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का नोटिस चस्पा कर दिया गया था।

सोमवार को रेलवे की टीम बुल्डोजर के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि, अधिकांश दुकानदार पहले ही अपनी दुकानें और सामान हटाकर रेलवे की भूमि खाली कर चुके थे। इसके बाद टीम ने दुकानों और मकानों के सामने बने फर्श तथा टिन शेड के लिए लगाए गए पाइपों को हटाकर स्टेशन रोड को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) बढ़नी, शिवम कुमार ने बताया कि रेलवे की भूमि पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस के दो दर्जन से अधिक जवान मौके पर मौजूद रहे, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

  • Related Posts

    अखिलेश यादव का बड़ा दावा- पिछले 10 साल में महिलाओं के हिस्से के 5 लाख रुपये खा गई भाजपा:
    • August 13, 2026

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए धनबल का सहारा लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास चुनाव जीतने…

    Continue reading
    महराजगंज-धान के खेत में कोबरा ने महिला को तीन बार डसा, इलाज के दौरान मौत:
    • August 12, 2026

    महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंडीथान में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे धान के खेत में निराई-गुड़ाई कर रही एक महिला को कोबरा सांप ने तीन बार डस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखिलेश यादव का बड़ा दावा- पिछले 10 साल में महिलाओं के हिस्से के 5 लाख रुपये खा गई भाजपा:
    तिरंगे के रंग में रंगा नौतनवा, ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब:
    शाह ने कहा- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, राहुल बोले- पहले बताएं छात्रों पर गोली किसने चलवाई:
    महराजगंज-धान के खेत में कोबरा ने महिला को तीन बार डसा, इलाज के दौरान मौत:
    मंत्री संजय निषाद का चौंकाने वाला दावा, बोले- बिना लहसुन-प्याज की मछली शाकाहारी: