मोबाइल ऐप से बीच सड़क में बंद हो रहा E-Rickshaw! वायरल वीडियो का पूरा तकनीकी सच:

BAT-BMS App: क्या मोबाइल ऐप से बीच सड़क में बंद हो सकता है आपका ई-रिक्शा? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता, जानिए पूरा तकनीकी सच?

बीते एक-दो दिनों से सोशल मीडिया पर कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक मोबाइल ऐप की मदद से सड़क पर चलते इलेक्ट्रिक रिक्शा (E-Rickshaw) को अचानक बंद करते हुए दिखाया जा रहा है। कोई कार में बैठा है तो कोई बाइक पर, और सिर्फ एक ऐप में टैप करते ही ई-रिक्शा रुक जाता है। इन वीडियो ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।

सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर कोई मोबाइल ऐप चलते हुए ई-रिक्शा को कैसे बंद कर सकता है? आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी तकनीकी वजह।

क्या है BAT-BMS App?

BAT-BMS एक बैटरी मैनेजमेंट ऐप है, जिसे चीनी कंपनी Shenzhen Grenergy Technology ने विकसित किया है। यह ऐप ब्लूटूथ इनेबल लिथियम बैटरियों की निगरानी (Monitoring) के लिए बनाया गया है। इसकी मदद से बैटरी का चार्ज लेवल, वोल्टेज, करंट, तापमान (Temperature), साइकिल काउंट और प्रत्येक सेल (Individual Cell) की हेल्थ जैसी महत्वपूर्ण जानकारी देखी जा सकती है।

यह ऐप Bluetooth Low Energy (BLE) तकनीक के जरिए बैटरी से कनेक्ट होती है और लगभग 15 मीटर की रेंज में काम करती है। इसे मुख्य रूप से सोलर, मरीन और ऑफ-ग्रिड बैटरी सिस्टम के लिए डिजाइन किया गया था।

आखिर इस ऐप से ई-रिक्शा कैसे हो रहे हैं बंद?

भारत में चल रहे कई ई-रिक्शा में चीन में बनी BMS (Battery Management System) वाली लिथियम बैटरियां इस्तेमाल होती हैं, जिनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी पहले से मौजूद रहती है।समस्या यह है कि इन बैटरियों में अक्सर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी न तो सही तरीके से कॉन्फिगर की जाती है और न ही डिफॉल्ट रूप से बंद (Disable) की जाती है।

ऐसे में ये बैटरियां असुरक्षित (Unsecured) ब्लूटूथ कनेक्शन के साथ इस्तेमाल होती रहती हैं। इसका मतलब है कि यदि कोई व्यक्ति लगभग 15 मीटर की रेंज में आ जाए, तो वह ब्लूटूथ के जरिए बैटरी से कनेक्ट होकर ऐप की मदद से उसकी आउटपुट सप्लाई बंद कर सकता है। जैसे ही बैटरी की आउटपुट रुकती है, ई-रिक्शा की मोटर काम करना बंद कर देती है और वाहन बीच सड़क में रुक जाता है।

क्या हर ई-रिक्शा को इस ऐप से बंद किया जा सकता है? नहीं। यह ऐप हर ई-रिक्शा पर काम नहीं करती। यह केवल उन्हीं बैटरियों से कनेक्ट हो सकती है, जिनमें कंपैटिबल ब्लूटूथ सिस्टम मौजूद हो और उसकी कनेक्टिविटी ऑन हो।

वहीं, लीड-एसिड बैटरी वाले ई-रिक्शा पर यह ऐप बिल्कुल भी काम नहीं करती। इसलिए ऐसे ई-रिक्शा को इस ऐप की मदद से न तो बंद किया जा सकता है और न ही स्टार्ट।

  • Related Posts

    अंबेडकरनगर में IPS की बुजुर्ग मां की हत्या से हड़कंप, लूट के बाद वारदात की आशंका:
    • August 16, 2026

    यूपी के अंबेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की हत्या कर दी गई। उनकी उम्र 95 साल थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे उनका शव घर के अंदर…

    Continue reading
    शाहरुख-अजय-टाइगर की बढ़ी मुश्किलें? विमल विज्ञापन मामले में FDA का नोटिस:
    • August 16, 2026

    महाराष्ट्र FDA ने ‘विमल इलायची’ विज्ञापन मामले में अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA का आरोप है कि ‘विमल इलायची’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंबेडकरनगर में IPS की बुजुर्ग मां की हत्या से हड़कंप, लूट के बाद वारदात की आशंका:
    शाहरुख-अजय-टाइगर की बढ़ी मुश्किलें? विमल विज्ञापन मामले में FDA का नोटिस:
    भगत सिंह बेवकूफ और बेकार बच्चे थे, IAS रिंकू सिंह राही के बयान से मचा विवाद:
    रेपिस्ट कहे जाने से अच्छा था गोली मार देते, भावुक हुए बृजभूषण शरण सिंह: