यूपी के तीन बड़े मंदिर-मस्जिद विवादों में सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता का प्रस्ताव खारिज:

यूपी के तीन बड़े मंदिर-मस्जिद विवादों में मध्यस्थता से दोनों पक्षों का इनकार, सुप्रीम कोर्ट में ही होगा फैसला: उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख मंदिर-मस्जिद विवादों को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए मध्यस्थता (Mediation) के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ये तीनों मामले वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद, मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह और संभल की शाही जामा मस्जिद से जुड़े हुए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने इन मामलों का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने के उद्देश्य से ‘समाधान समारोह 2026’ पहल के तहत दोनों पक्षों को पत्र भेजकर मध्यस्थता के लिए सहमति मांगी थी। हालांकि, हिंदू और मुस्लिम—दोनों ही पक्षों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। कोर्ट की ओर से यह पत्र कब भेजा गया था, इसकी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

दोनों पक्षों का स्पष्ट कहना है कि वे इन मामलों का अंतिम फैसला अदालत के माध्यम से ही चाहते हैं और न्यायिक प्रक्रिया के तहत ही केस लड़ेंगे। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट परिसर में 21 से 23 अगस्त तक ‘समाधान समारोह’ के तहत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य लंबी कानूनी प्रक्रिया के बजाय आपसी बातचीत और मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालना है।

  • Related Posts

    नेपाल में बाढ़ से हाहाकार! 8 जिलों में 359 मौतें, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी:
    • August 27, 2026

    नेपाल में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, शाम 5 बजे तक आठ जिलों से 359 शव बरामद किए जा चुके…

    Continue reading
    जलप्रलय के बाद नेपाल-तिब्बत में हाहाकार, 1500 लोग अब भी लापता:
    • August 27, 2026

    नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 273 पहुंच गया है। इनमें नेपाल में 270 और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रक्षाबंधन के रंग में रंगा बृजमनगंज बाजार, जमकर हुई खरीदारी:
    नेपाल में बाढ़ से हाहाकार! 8 जिलों में 359 मौतें, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी:
    बृजमनगंज के लिए गर्व का पल, आशीतेष ने अंतरिक्ष क्षेत्र में हासिल की बड़ी सफलता:
    जलप्रलय के बाद नेपाल-तिब्बत में हाहाकार, 1500 लोग अब भी लापता:
    बहू को मायके जाने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: