भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका अब बड़ा आर्थिक शिकंजा कसने की तैयारी में है। अमेरिकी सीनेट में एक नया बिल पेश किया गया है, जिसमें भारत, चीन समेत पांच देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस सूची में हंगरी, स्लोवाकिया और अजरबैजान भी शामिल हैं।

प्रस्तावित बिल के अनुसार, इन देशों से अमेरिका आने वाले सामान पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकेगा। साथ ही रूस की ऊर्जा, वित्तीय और रक्षा व्यवस्था पर नए प्रतिबंध लगाने का भी प्रावधान किया गया है। गौरतलब है कि बिल के शुरुआती मसौदे में 500% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव था, जिसे बाद में घटाकर 100% कर दिया गया।

यदि यह बिल पारित हो जाता है, तो अमेरिका पहली बार किसी देश पर केवल इस आधार पर टैरिफ लगाएगा कि वह रूस से तेल खरीदकर उसकी आय बढ़ाने में मदद कर रहा है। इस कदम का उद्देश्य रूस के तेल कारोबार पर आर्थिक दबाव बढ़ाना और उसकी युद्ध क्षमता को कमजोर करना बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    11 हजार के नाम पर बुलाया, 1100 का लिफाफा थमाया, अखिलेश पर बरसे ओपी राजभर:
    • August 29, 2026

    समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार (28 अगस्त) को महिलाओं को पैसों के लिफाफे बांटे। इसको लेकर योगी सरकार…

    Continue reading
    नेपाल की त्रासदी का भयावह असर, महराजगंज में नारायणी नदी से बरामद हुए 4 शव:
    • August 29, 2026

    नेपाल में आई भीषण बाढ़ और जल प्रलय के बाद मची तबाही का असर अब भारत आने वाली नारायणी नदी में भी साफ दिखाई देने लगा है। उत्तर प्रदेश के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    11 हजार के नाम पर बुलाया, 1100 का लिफाफा थमाया, अखिलेश पर बरसे ओपी राजभर:
    नेपाल की त्रासदी का भयावह असर, महराजगंज में नारायणी नदी से बरामद हुए 4 शव:
    नेपाल गए थे व्यक्तिगत यात्रा पर, बाढ़ के बीच इंफोसिस CEO लक्ष गोपिसेट्टी से संपर्क नहीं:
    4 दिवसीय विदेश दौरे पर पीएम मोदी, उज़्बेकिस्तान से किर्गिज़स्तान तक अहम बैठकों का दौर:
    बृजमनगंज में रक्षाबंधन उत्सव, नगर अध्यक्ष ने बहनों से बंधवाई राखी, लिया आशीर्वाद: