मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के ध्वस्तीकरण के विरोध में कल से शुरू होने वाले हस्ताक्षर अभियान को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

इस दौरान समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विनीत कुशवाह, महासचिव रितेश पटेल और लखनऊ विश्वविद्यालय समाजवादी छात्र सभा इकाई के अध्यक्ष प्रिंस कुमार मौजूद रहे।



