बृजमनगंज के फुजैल अहमद की शानदार सफलता, NEET-2026 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 5621:

बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के विकासखंड बृजमनगंज के ग्राम धरैची के होनहार छात्र फुजैल अहमद ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में शानदार सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। फुजैल ने 720 में से 617 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 5621 हासिल की है।

उनकी इस शानदार उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।फुजैल अहमद, शोएब अहमद के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), अलीगढ़ से पूरी की। कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पण के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

फुजैल की सफलता पर उनके चाचा सुहेल अहमद, डॉ. उजैर अहमद तथा जुबेर अहमद सहित परिवार के अन्य सदस्यों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि फुजैल की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

फुजैल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि उनका सपना एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है। फुजैल अहमद की इस शानदार सफलता से ग्राम धरैची सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और हर्ष का माहौल है।

  • Related Posts

    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    • September 7, 2026

    मध्य प्रदेश कैडर की 2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का एक साल के भीतर चौथी बार तबादला किया गया है। खास बात यह है कि उनकी पिछली…

    Continue reading
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    • September 6, 2026

    भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के नव-नियुक्त राज्य प्रभारी विनोद तावड़े शनिवार को पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    अखिलेश के 2027 के सपने पर भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान:
    महुलानी में मटकी फोड़ प्रतियोगिता, चेयरमैन राकेश जायसवाल की मौजूदगी में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन: