गोरखपुर में बैंकाक के बिजनेसमैन के घर NIA की रेड

गोरखपुर में NIA टीम ने बैंकाक के बिजनेसमैन पन्नेलाल यादव के घर छापेमारी की, टीम सुबह 4 बजे पन्नेलाल के खजनी थाना क्षेत्र के रावतडाड़ी गांव पहुंची, घर पर तलाशी लेने के बाद टीम उनके आजाद नगर पूर्वी स्थित ठिकानों पर तलाशी लेने पहुंची। करीब 8 घंटे से कार्रवाई चल रही है, टीम पन्नेलाल के छोटे भाई मुन्नीलाल यादव से पूछताछ कर रही है, पन्नेलाल यादव का पिछले 25 साल से थाईलैंड में कारोबार है।

सूत्रों के मुताबिक, इस छापेमारी का संबंध उनके विदेशी कारोबारी लेनदेन से हो सकता है, हालांकि, NIA ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और यह स्पष्ट नहीं हो सका कि छापेमारी में क्या सुराग मिले है।

NIA ने छापेमारी के दौरान घर में मौजूद बच्चों और महिलाओं से भी बातचीत की।

परिवार ने कहा- टीम ने मारपीट की :
पन्नेलाल यादव के भतीजे दीपक यादव ने बताया-NIA टीम ने उनकी नाबालिग बेटी शिवली यादव पर बल प्रयोग किया, इसके अलावा, घर में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

दीपक ने दावा किया कि 6 घंटे की कड़ी पूछताछ के बावजूद NIA को कोई ठोस सबूत नहीं मिला, कारोबारी पन्नेलाल के बड़े बेटे अमन यादव ने भी परिवार के साथ मारपीट करने की शिकायत की।

लखनऊ से आई NIA की विशेष टीम :
राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में लखनऊ से NIA की विशेष टीम सुबह 4 बजे पहुंची, उनके साथ टीम में मनीष कुमार, वकील खान और खजनी के एसडीएम राजेश प्रताप सिंह सहित स्थानीय पुलिस थी।

राजस्व टीम और पुलिस प्रशासन मौन :-
खजनी पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस मामले में कुछ भी नहीं बता रहे है, NIA की टीम ने भी मीडिया से दूरी बना रखी है, कोई जानकारी साझा नहीं कर रही।

  • Related Posts

    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण:
    • September 17, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष राकेश…

    Continue reading
    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • September 15, 2026

    महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में नहर में एक महिला के छलांग लगाने के बाद घटनास्थल पर मौजूद कक्षा 10 के दो छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज…

    Continue reading

    One thought on “गोरखपुर में बैंकाक के बिजनेसमैन के घर NIA की रेड

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: