बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:

Big Update: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर 18,953 वोटों से शानदार जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को हार का सामना करना पड़ा, जबकि आरजेडी तीसरे स्थान पर रही।

खास बात यह है कि 1995 से यह सीट बीजेपी का मजबूत किला मानी जाती रही है, जहां नवीन किशोर और बाद में नितिन नवीन लगातार जीत हासिल करते रहे थे। जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता ने बीजेपी नेतृत्व को नकार दिया है।

उन्होंने दावा किया कि 30 साल पुराना किला सिर्फ 30 दिनों में ढह गया। साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता उनके नेतृत्व को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *