राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर UP विधानसभा में बवाल, सीएम योगी के सामने लहराई गई फोटो:

UP Assembly: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को सदन में उस वक्त जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जब नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग उठाई। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी अनुमति नहीं दी, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जोरदार विरोध और हंगामा शुरू कर दिया।

विधानसभा अध्यक्ष लगातार सदन को शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन सपा विधायक नहीं माने। इसी दौरान जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन को संबोधित कर रहे थे, तभी सपा विधायक सचिन यादव ने सीएम योगी की फोटो लहरा दी। इसके बाद सदन का माहौल और अधिक गरमा गया।

हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना गुस्से में अपनी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। उन्होंने हेडफोन फेंकते हुए कड़ी नाराजगी जताई और कहा, “आप बाहर जाइए, नहीं तो विधायकी से बर्खास्त करवा दूंगा।” इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष की महिला विधायक भी आमने-सामने आ गईं, जिससे सदन में तनाव और बढ़ गया।स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव को पूरे मानसून सत्र के लिए सदन से निष्कासित कर दिया।

इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी सीट से खड़े हुए और कहा, ये लोग लोकतंत्र की खिल्ली उड़ाना चाहते हैं, इसलिए सदन का माहौल खराब कर रहे हैं। सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री के बयान के बावजूद सपा विधायकों का हंगामा जारी रहा।

जवाब में भाजपा विधायक भी सपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों की महिला विधायक फिर आमने-सामने आ गईं। लगातार बढ़ते हंगामे और शोर-शराबे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने अंततः सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

  • Related Posts

    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म:
    • August 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में सोमवार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के साथ सो रहे चौकीदार पर आरोपी ने…

    Continue reading
    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    • August 3, 2026

    Big Update: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के गढ़ मानी जाने वाली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म:
    राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर UP विधानसभा में बवाल, सीएम योगी के सामने लहराई गई फोटो:
    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    52 वर्षीय कॉलेज क्लर्क ने तमंचे से की आत्महत्या, मौत से पहले लिखी भावुक आखिरी इच्छा: