सीमा पर अतिक्रमण की कोशिश में रहने वाला चीन भारत के एक कदम से बौखला गया है। भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 27 जगहों के नाम बदल दिए हैं। भारत के इस कदम को लेकर चीन ने कड़ी निंदा करते हुए बयान जारी किया है। बता दें कि गलवान घाटी में हुई झड़पों के बाद भारत और चीन के बीच रिश्तों को सुधारने की कोशिश जारी है।
हालांकि, भारत के इस कदम से दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ सकता है। चीन की सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत द्वारा इस तरह से नाम बदला जाना ‘अस्वीकार्य और गैर-कानूनी’ है। चीन ने दावा किया कि ये इलाके ‘जंगनान’ चीन का हिस्सा हैं।
बता दें कि चीन अरुणाचल प्रदेश में 90 किलोमीटर तक ‘जंगनान’ चीन का दावा करता है। वहीं, भारत चीन को समय-समय पर स्पष्ट करता रहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और इसको लेकर कोई भी फैसला भारत सरकार कर सकती है।




