बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप:

बृजमनगंज, महराजगंज | फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर ग्राम पंचायत विशुनपुर अदरौना के बिहारी टोला के सामने सोमवार सुबह जंगल के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। हालांकि, उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

मृतक अर्धनग्न अवस्था में था और उसके शरीर पर सिर्फ काले रंग की छींटदार चड्डी थी। पुलिस ने आसपास के गांवों में लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    • September 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।…

    Continue reading
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    • September 7, 2026

    मध्य प्रदेश कैडर की 2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का एक साल के भीतर चौथी बार तबादला किया गया है। खास बात यह है कि उनकी पिछली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: