Gold & Silver: कई दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने और चांदी के दामों में बुधवार को अचानक गिरावट देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 800 रुपये सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 5730 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपये गिरकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत में 2000 रुपये की तेज़ी आई थी। वहीं, चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार को चांदी 5730 रुपये टूटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मंगलवार को चांदी 2,40,730 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।बताया जा रहा है कि भारी बिकवाली, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना है।






