नेपाल में भीषण त्रासदी के बाद अमेरिका ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि नेपाल को जो भी मदद चाहिए, हम देंगे। नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर आई भयानक फ्लैश फ्लड में अब तक 392 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1,500 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
इस भीषण आपदा में कई सड़कें और पुल बह गए हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। वहीं, लापता लोगों में सैकड़ों विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं।




