नेपाल गए थे व्यक्तिगत यात्रा पर, बाढ़ के बीच इंफोसिस CEO लक्ष गोपिसेट्टी से संपर्क नहीं:

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बीच देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO लक्ष गोपिसेट्टी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि उसकी सब्सिडियरी इंफोसिस के CEO लक्ष गोपिसेट्टी नेपाल की यात्रा पर गए हुए थे और फिलहाल पहुंच से बाहर हैं।

इंफोसिस ने कहा कि इस समय कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता गोपिसेट्टी की सुरक्षा और उनके हाल-चाल की जानकारी जुटाना है। कंपनी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर उनसे संपर्क स्थापित करने और उनकी स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रही है। कंपनी के मुताबिक, लक्ष गोपिसेट्टी नेपाल में व्यक्तिगत यात्रा पर गए थे और उनका यह दौरा कंपनी के किसी आधिकारिक काम से जुड़ा नहीं था।

इंफोसिस ने अपने बयान में कहा कि कंपनी पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है। साथ ही, कंपनी गोपिसेट्टी के परिवार से भी लगातार संपर्क बनाए हुए है और इस मुश्किल समय में उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है।

  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    • September 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।…

    Continue reading
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    • September 7, 2026

    मध्य प्रदेश कैडर की 2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का एक साल के भीतर चौथी बार तबादला किया गया है। खास बात यह है कि उनकी पिछली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: