बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 3 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर रक्षाबंधन कार्यक्रम के तहत पावन पर्व रक्षाबंधन पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने नगर की सैकड़ों महिलाओं एवं बच्चियों से राखी बंधवाकर भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के इस पवित्र पर्व को खास बनाया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत की सभी बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी मेरी है और इसके लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।

रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर नगर अध्यक्ष ने रक्षाबंधन का एक गीत भी गाकर कार्यक्रम में उत्सव का रंग भर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी बहनों को उपहार एवं मिठाई भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व की खुशियां और भाई-बहन के स्नेह का सुंदर माहौल देखने को मिला।





