बृजमनगंज में रक्षाबंधन उत्सव, नगर अध्यक्ष ने बहनों से बंधवाई राखी, लिया आशीर्वाद:

बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 3 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर रक्षाबंधन कार्यक्रम के तहत पावन पर्व रक्षाबंधन पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने नगर की सैकड़ों महिलाओं एवं बच्चियों से राखी बंधवाकर भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के इस पवित्र पर्व को खास बनाया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत की सभी बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी मेरी है और इसके लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।

रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर नगर अध्यक्ष ने रक्षाबंधन का एक गीत भी गाकर कार्यक्रम में उत्सव का रंग भर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी बहनों को उपहार एवं मिठाई भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व की खुशियां और भाई-बहन के स्नेह का सुंदर माहौल देखने को मिला।

  • Related Posts

    विजयदशमी पर बृजमनगंज में सजा माता रानी का दरबार, देर रात तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु:
    • October 21, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के डाकघर रोड पर विजयदशमी के पावन अवसर पर भव्य माता जागरण का आयोजन किया गया। माता रानी के भजनों और जयकारों से पूरा…

    Continue reading
    शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारियां तेज, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने लेहड़ा दुर्गा मंदिर का किया निरीक्षण:
    • October 8, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आगामी 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि पर्व को देखते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने लेहड़ा स्थित प्रसिद्ध दुर्गा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *