बृजमनगंज क्षेत्र में शिवभक्ति का भव्य संगम, मंदिरों में रही भीड़:

बृजमनगंज (महराजगंज): बृजमनगंज नगर पंचायत सहित पूरे विकास खंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

देवगढ़वा स्थित शिव मंदिर, ठाकुर द्वारा परिसर का मंदिर, पड़ाव के रामलीला मैदान, बड़ीहारी गांव स्थित बैजनाथ धाम मंदिर, साहब पोखरा स्थित शिवालय मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को दूध, गंगाजल, भांग, धतूरा, अबीर, गुलाल एवं पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

पर्व के अवसर पर कई स्थानों पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। जगह-जगह शिव भजनों के साथ महामृत्युंजय पाठ का आयोजन हुआ, जिससे पूरा क्षेत्र “हर हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान रहा।

  • Related Posts

    वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर:
    • April 22, 2026

    श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    Continue reading
    प्रयागराज माघ मेला 2026, 3 जनवरी से संगम में पावन स्नान की शुरुआत:
    • January 2, 2026

    प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज की पावन रेती पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला माघ मेला इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था और परंपरा के साथ आयोजित किया जा रहा है, माघ मेला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    52 वर्षीय कॉलेज क्लर्क ने तमंचे से की आत्महत्या, मौत से पहले लिखी भावुक आखिरी इच्छा:
    लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:
    पहले नाम पूछा, फिर मारी गोली… कुलगाम में आतंकियों का दिल दहला देने वाला हमला: