प्रयागराज माघ मेला 2026, 3 जनवरी से संगम में पावन स्नान की शुरुआत:

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज की पावन रेती पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला माघ मेला इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था और परंपरा के साथ आयोजित किया जा रहा है, माघ मेला 2026 का शुभारंभ 3 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा के प्रथम स्नान के साथ होगा, जबकि इसका समापन 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान के साथ किया जाएगा।

हिंदू धर्म में माघ मास को अत्यंत पवित्र माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में संगम में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, माघ मेले के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु, साधु-संत और कल्पवासी संगम तट पर एकत्र होकर कल्पवास, स्नान, दान और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।

प्रशासन द्वारा माघ मेला क्षेत्र में सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। स्नान पर्वों के दौरान भीड़ प्रबंधन और व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। माघ मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं की जीवंत झलक भी प्रस्तुत करता है।

  • Related Posts

    वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर:
    • April 22, 2026

    श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    Continue reading
    बृजमनगंज क्षेत्र में शिवभक्ति का भव्य संगम, मंदिरों में रही भीड़:
    • February 15, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): बृजमनगंज नगर पंचायत सहित पूरे विकास खंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला:
    परीक्षा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Telegram पर 22 जून तक रोक: