वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर:

श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत किया। एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि कपाट खुलने के इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड की इस दिव्य भूमि पर पवित्र चार धाम यात्रा के लिए आप सभी का स्वागत और अभिनंदन है।

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) ने भी एक्स पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री केदारनाथ धाम के पवित्र कपाट खुलने के इस शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई।

देवों के देव भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति आए—यही उनकी मंगल कामना है। हर हर महादेव!

इस बार जारी गाइडलाइंस के अनुसार मंदिर परिसर में रील बनाना, वीडियोग्राफी करना और मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रुद्रप्रयाग की एसपी निहारिका तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर प्रशासन द्वारा मोबाइल काउंटर और लॉकर सिस्टम की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर की गरिमा और पवित्रता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की वीडियोग्राफी या रील न बनाएं। साथ ही, बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना भी सख्त रूप से मना है।

  • Related Posts

    बृजमनगंज क्षेत्र में शिवभक्ति का भव्य संगम, मंदिरों में रही भीड़:
    • February 15, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): बृजमनगंज नगर पंचायत सहित पूरे विकास खंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ…

    Continue reading
    प्रयागराज माघ मेला 2026, 3 जनवरी से संगम में पावन स्नान की शुरुआत:
    • January 2, 2026

    प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज की पावन रेती पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला माघ मेला इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था और परंपरा के साथ आयोजित किया जा रहा है, माघ मेला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर:
    सोना खरीदने का सही समय? आज फिर गिरे दाम, देखें 10 ग्राम सोने की ताजा कीमत:
    सरकारी खरीद केंद्रों पर अब आसान होगी गेहूं बिक्री, रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं:
    महिला आरक्षण विधेयक पर विवाद, पंकज चौधरी बोले—विपक्ष ने रोका ऐतिहासिक कदम:
    महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर निशाना, संबोधन को बताया ‘कोरा’: