बृजमनगंज में खुली नई गौशाला, 50 से 100 गोवंशों के रहने-खाने और इलाज की व्यवस्था:

बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में गौ-सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। लेदवा चौराहे पर नवनिर्मित गौशाला का शुभारंभ नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल द्वारा किया गया। नगर अध्यक्ष ने बताया कि यह गौशाला एक करोड़ चौसठ लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई है। इसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री अथवा केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी जी द्वारा किया जाना है, लेकिन समय न मिल पाने के कारण क्षेत्र में गोवंशों की समस्या को देखते हुए गौशाला की शुरुआत कर दी गई है।

नवनिर्मित गौशाला में निराश्रित गोवंशों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां गोवंशों के लिए चारा और संतुलित पशु आहार की पूरी व्यवस्था।

— देखभाल के लिए कर्मचारियों का उचित प्रबंध।

— बीमार होने पर पशु चिकित्सक द्वारा इलाज की व्यवस्था।

— पीने के लिए स्वच्छ पानी और रहने के लिए शेड की व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा, गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हमारी सरकार की मंशा है कि एक भी गोवंश सड़कों पर भटके नहीं। इस गौशाला में 50 से 100 गोवंशों के रहने, खाने-पीने और इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। बृजमनगंज को हम स्वच्छ, सुंदर और गौ-सेवा युक्त नगर बनाना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस गौशाला के बनने से नगर में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं और किसानों की फसलों के नुकसान पर भी अंकुश लगेगा। नगरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए नगर पंचायत की सराहना की।

इस दौरान सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, राजन चौरसिया, कर्मचारी सनी रैना, सागर कन्नौजिया, कासिम, तौलन चौरसिया, संतोष गुप्ता, सोनू पाण्डे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    13-14 सितंबर को भारत मंडपम में BRICS समिट, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:
    • September 11, 2026

    BRICS INDIA 2026: दिल्ली में इन दिनों 18वां BRICS शिखर सम्मेलन छाया हुआ है। आज से 13 सितंबर तक राजधानी में कड़ी सुरक्षा और भारी ट्रैफिक बदलाव लागू हैं। रूस…

    Continue reading
    बृजमनगंज में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, वार्ड 8 और 16 में CC रोड का भूमि पूजन:
    • September 10, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 8 एवं वार्ड नंबर 16 में CC रोड एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में खुली नई गौशाला, 50 से 100 गोवंशों के रहने-खाने और इलाज की व्यवस्था:
    बृजमनगंज में FD पर 20 हजार की सीमा से अभिकर्ताओं में आक्रोश, वरिष्ठ डाक अधीक्षक से लगाई गुहार:
    13-14 सितंबर को भारत मंडपम में BRICS समिट, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:
    चोरी के जनरेटर और सोलर पैनल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस को मिली सफलता:
    Apple ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान: