छात्र विरोध के आगे झुका प्रशासन , शुल्क वृद्धि और अंडरटेकिंग आदेश हुआ वापस :

छात्र विरोध के आगे झुका प्रशासन – शुल्क वृद्धि और अंडरटेकिंग आदेश हुआ वापस :

समाजवादी छात्र सभा – लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई
दिनांक: 30/07/2025

लखनऊ विश्वविद्यालय :
विगत दिनों पहले लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा महिला छात्रावास आवंटन के संदर्भ में एक अलोकतांत्रिक एवं छात्रविरोधी आदेश जारी किया गया, जिसमें उल्लेख था कि छात्रावास प्रबंधक की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी प्रकार की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की स्थिति में संबंधित छात्रा के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसमें निष्कासन तक की कार्रवाई शामिल हो सकती है।

साथ ही, छात्रावास शुल्क में ₹2000 की वृद्धि की घोषणा भी की गई थी।

ज्ञापन सौंपा गया

ज्ञापन

इस निर्णय के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए दो दिन पूर्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की, इसके पश्चात विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए एक समिति का गठन किया गया और 29 जुलाई को छात्रावास शुल्क वृद्धि के निर्णय को वापस ले लिया गया।

DSW कार्यालय का घेराव

पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जब DSW कार्यालय का घेराव किया गया, तब प्रशासन द्वारा मौके पर ही छात्रावास में जारी किए जाने वाले ‘अंडरटेकिंग लेटर’ को भी निरस्त कर दिया गया तथा यह निर्णय लिया गया कि छात्रावासों में आवंटन की प्रक्रिया पूर्ववर्ती प्रणाली के अनुसार ही संचालित की जाएगी।

यह प्रदर्शन समाजवादी छात्र सभा, लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आयोजित किया गया, इकाई अध्यक्ष ‘प्रिंस कुमार’ ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मजबूरी को अवसर में बदलते हुए उन पर जबरन निर्णय थोपने का प्रयास कर रहा था, उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के सामूहिक विरोध के परिणामस्वरूप प्रशासन को छात्रहित में निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ा, जिसके लिए हम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

कार्यक्रम में ‘लोहिया वाहिनी’ के राष्ट्रीय सचिव एवं शोधार्थी अभिषेक श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, उन्होंने कहा कि समाजवादी छात्र सभा, छात्र अधिकारों की रक्षा हेतु सदैव संघर्षरत और प्रतिबद्ध रही है।

इस अवसर पर :
प्रदेश सचिव (समाजवादी छात्र सभा) अक्षय यादव, सतीश चंद्र, छात्र नेता अविनाश यादव, इकाई उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, रोहित यादव, शिवा जी यादव, धर्मेंद्र, नीतीश, अनमोल राय, रुद्रवीर, प्रभात, शिव पूजन, विकास पटेल, अक्षत, सूर्यान्श आर्यन, प्रशांत पाल, रघुवंश, अखिलेश यादव, अभिषेक मिश्रा, आयुष यादव, मुकुल, शिवम पाल, आशीष यादव, अगस्त यादव, विशाल सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे।

तस्वीरें :

  • Related Posts

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading
    बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह:
    • October 18, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *