नेपाल ले जाकर नाबालिक को बेचने की साजिश नाकाम – सोनौली बॉर्डर पर SSB ने महिला को दबोचा, लड़की को सुरक्षित बचाया :

नेपाल ले जाकर नाबालिक को बेचने की साजिश नाकाम – सोनौली बॉर्डर पर SSB ने महिला को दबोचा, लड़की को सुरक्षित बचाया :

महराजगंज, 30 जुलाई 2025
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने मानव तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। एक महिला नाबालिक लड़की को नौकरी का झांसा देकर नेपाल ले जाने की फिराक में थी।

सीमा पर तैनात जवानों को महिला की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे रोका गया और पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि महिला लड़की को नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश रच रही थी।

SSB ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया और नाबालिक को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके परिजनों को सौंप दिया। महिला से पूछताछ जारी है, जबकि SSB की टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि कहीं इस वारदात के पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है। आरोपी महिला को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु स्थानीय थाने के हवाले कर दिया गया है।

सीमा पर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा बलों की सतर्कता लगातार जारी है। उनके प्रयासों से मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों पर प्रभावी रोक संभव हो रही है।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, आदेश जारी:
    • April 10, 2026

    उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों को बड़ी राहत देते हुए मानदेय वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। सरकार के आदेश के अनुसार, शिक्षा मित्रों का…

    Continue reading
    लखनऊ में InFound का बड़ा Finance Meet-up सफल, स्टार्टअप्स को मिली ग्रोथ और फंडिंग की नई दिशा:
    • April 7, 2026

    लखनऊ | InFound ने Lucknow में एक प्रभावशाली Finance Meet-up का आयोजन कर स्टार्टअप्स को नई उड़ान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्टार्टअप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र से मारपीट, हसनगंज थाने में दी गई तहरीर:
    नीतीश कुमार PM क्यों नहीं बने? अखिलेश यादव के बयान से मचा सियासी बवाल:
    डिजिटल फ्रॉड पर लगाम के लिए RBI सख्त, बड़े ट्रांसफर पर 1 घंटे की देरी का प्रस्ताव:
    उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, आदेश जारी:
    एक साथ 12 IPS अफसरों के तबादले, योगी सरकार का बड़ा फैसला: