ममता बनर्जी के समर्थन में बोले अखिलेश यादव, बीजेपी पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप:

समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav गुरुवार को Kolkata पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बीजेपी पर लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की आंखों में Mamata Banerjee इसलिए खटकती हैं क्योंकि वह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी महिलाओं को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहती। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी जो मुख्यमंत्री बनाई गई हैं, वह “आधी-अधूरी सीएम” हैं।

सपा प्रमुख ने पश्चिम बंगाल में हुए मतदान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में लोगों ने अपनी इच्छा से कम और दबाव में ज्यादा मतदान किया। उन्होंने दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का पहला “ट्रायल” उत्तर प्रदेश में किया गया था, लेकिन बंगाल में उससे भी ज्यादा खतरनाक तस्वीरें सामने आई हैं।

  • Related Posts

    बृजमनगंज CHC में बुजुर्ग मरीज से पैसे लेने का आरोप, अधीक्षक बोले- होगी जांच:
    • August 20, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बृजमनगंज में इलाज कराने पहुंचे 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज से जांच और दवा के नाम पर 300 रुपये लेने का मामला सामने आया…

    Continue reading
    भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 56 बोरी यूरिया खाद के साथ दो गिरफ्तार:
    • August 20, 2026

    शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी बानगंगा की विशेष नाका पार्टी ने बुधवार को तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज CHC में बुजुर्ग मरीज से पैसे लेने का आरोप, अधीक्षक बोले- होगी जांच:
    चुनाव करीब आते ही अखिलेश का अलर्ट मोड, नेताओं को बयानबाजी पर दी नसीहत:
    भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 56 बोरी यूरिया खाद के साथ दो गिरफ्तार:
    सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, चांदी के दाम में भारी गिरावट: