आलमाइटी संस्था ने क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया भव्य सम्मान – अंगवस्त्र, बुके और उपहार देकर बढ़ाया मान :

बृजमनगंज।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आलमाइटी पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज, बृजमनगंज में सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, फरेन्दा के पूर्व विधायक श्री बजरंग बहादुर सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव जीवन की अनमोल धरोहर है।

किसी भी व्यक्ति अथवा समाज के विकास के लिए शिक्षा अनिवार्य है, शिक्षा से ही चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण संभव होता है। उन्होंने कहा कि बिना गुरु के शिक्षा असंभव है, इसलिए गुरु का सम्मान करना प्रत्येक विद्यार्थी और समाज का कर्तव्य है, आज हम जो भी हैं, वह गुरुजन की शिक्षा और मार्गदर्शन का परिणाम है।

विद्यालय के प्रबंधक श्री महमूद आलम ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश के पूर्व उप-राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनकी इच्छा थी कि यह दिन शिक्षा और शिक्षकों को समर्पित हो। शिक्षक समाज के शिल्पकार होते हैं और उन्नत समाज की नींव रखते हैं।

उन्होंने शिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें परोपकार, परामर्श, सहयोग तथा समाज सेवा जैसे गुणों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में उन्होंने क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार और श्री ईश्वरनंद चौरसिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों को विद्यालय की ओर से सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक एम.ए. लारी ने किया, इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: