पीएम की मां को गाली देने के मामले में राहुल-तेजस्वी पर कानूनी शिकंजा:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, पटना हाईकोर्ट के वकील अवधेश कुमार पांडेय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

यह मामला दरभंगा में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दिए गए विवादित बयानों से जुड़ा है, आरोप है कि इस कार्यक्रम में मंच से प्रधानमंत्री की मां को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

शिकायतकर्ता ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 61(1)(2), 62, 356, 351 और 353 के तहत मामला दर्ज कराया है। पांडेय ने अपनी याचिका में कहा कि इस प्रकार की भाषा न केवल प्रधानमंत्री के परिवार का अपमान है, बल्कि पूरे देश के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाती है।

इस याचिका पर आज, 3 सितंबर 2025 को पटना के CJM कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट के फैसले पर राजनीतिक हलकों की नजर टिकी हुई है, क्योंकि मामला सीधे शीर्ष नेताओं से जुड़ा है।

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    • September 13, 2026

    सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: