नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने इज़राइल और ईरान के बीच जारी तनाव पर कहा, “अगर किसी को यह लगता है कि ईरान हथियार डाल देगा, तो यह उनकी गलतफहमी है, ईरान करबला को नहीं भूला है, और मौजूदा हालात को वह दूसरा करबला मानता है, वे अपनी जान कुर्बान कर देंगे, लेकिन सिर नहीं झुकाएंगे।



















































