नेपाल की तबाही के बीच बड़ा सवाल, क्या समय पर मिली थी बाढ़ की जानकारी?

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब 3000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस भयावह बाढ़ को लेकर अब चीन और नेपाल के बीच आपदा संबंधी डेटा शेयरिंग को लेकर मतभेद भी सामने आ रहे हैं।

मई महीने में नेपाल की राजधानी काठमांडू में नेपाल और चीन के अधिकारियों के बीच प्राकृतिक आपदाओं के खतरों से निपटने को लेकर एक बैठक हुई थी। लेकिन इस बैठक के करीब तीन महीने बाद, 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर टूटने की वजह से भीषण बाढ़ आ गई, जिसने भारी तबाही मचा दी। इस त्रासदी के बाद दोनों देशों के बीच आपदा से जुड़ी जानकारियां साझा करने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नेपाल का कहना है कि उसे पूरी जानकारी समय पर नहीं मिली, वहीं चीन का दावा है कि उसने जरूरी जानकारियां समय रहते साझा कर दी थीं। अब इस भीषण त्रासदी के बीच सवाल यही है कि आखिर आपदा से पहले मिलने वाली जानकारी और चेतावनियों को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद क्यों पैदा हुआ?

  • Related Posts

    लेहड़ा पंचायत में चोरी का आतंक, ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई की उठाई मांग:
    • September 8, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज) | थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेहड़ा में पंचायत भवन और आरओ प्लांट में चोरी व तोड़फोड़ की लगातार घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए…

    Continue reading
    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    • September 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लेहड़ा पंचायत में चोरी का आतंक, ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई की उठाई मांग:
    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा: