बेतिया (बिहार): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बिहार के बेतिया में आयोजित एनडीए की जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और एनडीए की प्रचंड जीत का दावा किया।
शाह ने कहा कि बिहार में पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा चरण 11 नवंबर को संपन्न होगा, आत्मविश्वास भरे अंदाज़ में उन्होंने कहा—
“14 तारीख को जब मतगणना होगी, तो सुबह 8 बजे से गिनती शुरू होगी और 11 बजे तक लालू एंड कंपनी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।”





