खाद की कालाबाजारी पर डीएम कासख्त एक्शन – महराजगंज में 3700 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति, समितियों में वितरण शुरू :

खाद की कालाबाजारी पर डीएम का सख्त एक्शन – महराजगंज में 3700 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति, समितियों में वितरण शुरू :

महराजगंज ; किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है, उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिले में वर्तमान में 1900 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है, इसके अतिरिक्त, एचयूआरएल द्वारा 491 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति की गई है, जिसे 27 सहकारी समितियों में वितरित किया जा चुका है, यारा कंपनी की ओर से 530 मीट्रिक टन यूरिया की रैक आज प्राप्त होगी, जिसे 29 समितियों में बांटा जाएगा, वहीं कृभको से 1300 मीट्रिक टन यूरिया की रैक कल जिले में पहुंचने की संभावना है, इस प्रकार कुल 3700 मीट्रिक टन यूरिया किसानों तक पहुंचाया जाएगा।

डीएम ने निर्देश दिए कि सभी समितियों में खाद की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और कहीं भी स्टॉक शून्य न हो, उन्होंने वितरण प्रणाली को पारदर्शी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक भीड़ होने की स्थिति में पुलिस बल की सहायता ली जाए।

खाद के साथ अन्य उत्पादों की अनिवार्य टैगिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, निजी विक्रेताओं को समय से दुकान खोलने और निर्धारित दरों पर खाद बेचने के निर्देश दिए गए हैं, इसके साथ ही, पॉस मशीन में असामान्य स्टॉक दिखाने वाले विक्रेताओं की जांच कर उनके वास्तविक स्टॉक का सत्यापन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं

  • Related Posts

    पेट्रोल के विकल्प की ओर बड़ा कदम! E85 और E100 फ्यूल वाली गाड़ियों को मिली मंजूरी:
    • October 27, 2026

    केंद्र सरकार ने 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने Central Motor Vehicles Rules, 1989 में संशोधन करते हुए E85 और E100…

    Continue reading
    बलिया में PDA YOUTH MEET UP: शिक्षा, रोजगार और छात्रवृत्ति के मुद्दे उठे, 2027 चुनाव पर भी चर्चा:
    • October 25, 2026

    बलिया, 24 अक्टूबर 2026 | समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत सतीश चंद्र महाविद्यालय में नौजवानों की बैठक…

    Continue reading

    One thought on “खाद की कालाबाजारी पर डीएम कासख्त एक्शन – महराजगंज में 3700 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति, समितियों में वितरण शुरू :”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *