फारेस्ट रोड आनंदनगर स्थित निर्मल संस्थान ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है, संस्थान के दर्जनों छात्रों का उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में चयन हुआ है, यह संस्थान पिछले 20 वर्षों से विभिन्न जनपदों में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी करा रहा है।

परीक्षा प्रणाली का परिणाम :-
इससे सैकड़ों गरीब छात्रों को सरकारी सेवाओं में शामिल होने का मौका मिला है, उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली का परिणाम है कि इतने ग्रामीण छात्र सफल हुए हैं, संस्थान की सफलता सिर्फ यूपी पुलिस तक ही सीमित नहीं है।
बिहार में दर्जनों से अधिक अध्यापक, अर्धसैनिक बलों में कई चयन, दिल्ली पुलिस और रेलवे में भी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है, संस्थान ने ग्रामीण छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षिक मंच प्रदान किया है, इससे फरेंदा क्षेत्र में चयन का प्रतिशत भी बढ़ा है।
















































