जन्मदिन समारोह बना शक्ति प्रदर्शन, बृजभूषण शरण सिंह का गोंडा में भव्य रोड शो:

गोंडा | राजनीतिक खबर भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शक्ति प्रदर्शन किया वे गोंडा से लगभग 100 गाड़ियों के काफिले के साथ नंदिनी नगर महाविद्यालय पहुंचे।

इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने दो बच्चों के साथ केक काटा। ये दोनों बच्चे गोंडा के नवाबगंज स्थित संचारी मोहल्ला के निवासी हैं। इरशाद अहमद खान के बेटे हसन अहमद खान (10 वर्ष) और बशीर के बेटे अब्दुल नबी (10 वर्ष) आपस में दोस्त हैं। दोनों बच्चों ने अपने पिता से पैसे लेकर बृजभूषण शरण सिंह के लिए केक खरीदा था।

दो मुस्लिम बच्चे बृजभूषण शरण सिंह के लिए केक लेकर आए

जैसे ही काफिला नवाबगंज बाजार पहुंचा, दोनों बच्चे केक लेकर उनसे मिलने पहुंच गए, बृजभूषण शरण सिंह ने बच्चों को अपनी जीप के बोनट पर बैठाया और उनके साथ केक काटा।

बताया गया कि बृजभूषण शरण सिंह हर साल अपने जन्मदिन पर मुस्लिम बच्चों और लोगों के साथ इसी तरह जश्न मनाते हैं। वे अपने बयानों में अक्सर मुस्लिम समाज के लोगों को ‘कन्वर्टेड हिंदू’ बताते रहे हैं, हालांकि उन्होंने कभी मुस्लिम समाज के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है।

इस मौके पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, मेरे क्षेत्र के लोग, मेरे जिले के लोग मुझे नेताजी के नाम से बहुत प्यार करते हैं। इसी का यह परिणाम है कि ये दोनों बच्चे अपने घर से पैसे लेकर केक खरीदकर मेरे लिए लाए थे, इसलिए मैंने इन्हें अपनी गाड़ी के बोनट पर बैठाकर केक खिलाया।

  • Related Posts

    महिलाओं के करियर पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, बोला- सपनों को पूरा करना ‘क्रूरता’ नहीं:
    • May 13, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के करियर और विवाह से जुड़े अधिकारों पर अहम टिप्पणी करते हुए साफ कहा है कि पत्नी का अपने पेशेवर सपनों को पूरा करना वैवाहिक क्रूरता…

    Continue reading
    दवा के लिए भटक रहे मरीज, PHC फुलमनहा में चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:
    • May 12, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | स्थानीय लोगों में उस समय आक्रोश फैल गया जब राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय न्यू पीएचसी फुलमनहा लंबे समय से लावारिस हालात में पड़ा मिला। अस्पताल में प्रभारी राजकीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रतीक यादव के निधन से शोक में डूबा यादव परिवार, आवास पहुंचा पार्थिव शरीर:
    महिलाओं के करियर पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, बोला- सपनों को पूरा करना ‘क्रूरता’ नहीं:
    दवा के लिए भटक रहे मरीज, PHC फुलमनहा में चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:
    पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान, स्कूलों से ऑनलाइन पढ़ाई अपनाने का आग्रह:
    पीएम मोदी की अपील से ज्वेलरी शेयरों में भारी बिकवाली, रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर: