भारत-नेपाल सीमा पर सघन गश्त निचलौल पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, अवैध गतिविधिया रोकने का आदेश :

भारत-नेपाल सीमा पर सघन गश्त – निचलौल पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, ग्रामीणों को किया जागरूक :

महराजगंज ; भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को संयुक्त अभियान चलाया गया, निचलौल थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त पेट्रोलिंग कर सघन जांच-पड़ताल की।

टीम ने सीमाई गांवों, पगडंडी मार्गों और मुख्य सड़कों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की, इस दौरान ग्रामीणों को सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या एसएसबी को देने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सीमा पर शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने और तस्करी जैसी गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से संचालित किया गया है, उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

इस दौरान सीमा सुरक्षा में तैनात बलों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग देखने को मिला, जिससे अभियान और अधिक प्रभावी साबित हुआ।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: