बृजमनगंज-कोल्हुई रोड बनेगी और चौड़ी, PWD ने शुरू किया ट्रैफिक सर्वे:

चौड़ीकरण हेतु प्रस्तावित मार्गों पर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने शुरू की यातायात गणना, आम जनता को मिलेगा सीधा लाभ।

बृजमनगंज | महराजगंज: बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग के सोनाबंदी व बनगढ़िया में सड़क चौड़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। बृजमनगंज से कोल्हुई मार्ग तथा बनगढ़िया से सोनाबंदी व जिगीनिहा अन्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण हेतु लोकनिर्माण विभाग द्वारा यातायात गणना का कार्य कराया जा रहा है।

फरेंदा से बृजमनगंज, कोल्हुई व लोटन तक कुल 45.9 किमी सड़क के नवीनीकरण को स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग को 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किए जाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही बनगढ़िया, सोनाबंदी व जिगीनिहा मार्ग के चौड़ीकरण की भी तैयारी चल रही है।

नक्शा व तकनीकी प्रक्रिया के तहत पिछले एक सप्ताह से सोनाबंदी व बनगढ़िया में लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी तीन शिफ्टों में 24 घंटे यातायात गणना कर रहे हैं। इस दौरान सवारी गाड़ियां, कार, बस, ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक, व्यवसायिक वाहन, ट्रक, ट्रेलर तथा कृषि वाहन ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत सभी प्रकार के वाहनों की गणना की गई।

अवर अभियंता संदीप भारती ने बताया कि आईआरसी मानकों के अनुसार प्रस्तावित मार्गों पर एक सप्ताह तक लगातार 24 घंटे तीन शिफ्टों में यातायात गणना व निगरानी की गई।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता एडिशनल व सहायक अभियंता नवनीत सिंह भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    2027 चुनाव को लेकर BJP का बड़ा ऐलान, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ेगी पार्टी:
    • July 5, 2026

    लखनऊ: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही चुनाव मैदान…

    Continue reading
    कानपुर देहात-10 साल के बच्चे की पिटाई, विरोध करने पर परिवार को मिली धमकी:
    • July 5, 2026

    कानपुर: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के धौकलपुर गांव में 10 वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 1 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 चुनाव को लेकर BJP का बड़ा ऐलान, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ेगी पार्टी:
    कानपुर देहात-10 साल के बच्चे की पिटाई, विरोध करने पर परिवार को मिली धमकी:
    मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में बृजमनगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:
    राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ आएंगे नितिन नवीन, भाजपा ने की भव्य तैयारियां:
    चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, आरोपी अविनाश को लेकर प्रतापगढ़ पहुंची पुलिस: