1.45 करोड़ की लागत से बृजमनगंज को मिलेगा नया व्यावसायिक हब :

बृजमनगंज, महराजगंज।
नगर पंचायत बृजमनगंज के महात्मा गांधी नगर वार्ड में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। नगरोदय योजना के तहत लगभग 1 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से 35 व्यावसायिक दुकानों का आधुनिक मार्केट तैयार किया जाएगा। रविवार को इस परियोजना के भूमि पूजन का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।

कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष ने इस परियोजना को मंजूरी दिलाने में सहयोग के लिए पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष का आभार जताया।

राकेश जायसवाल ने कहा—
“यह मार्केट न सिर्फ स्थानीय व्यापारियों को व्यवसाय बढ़ाने का अवसर देगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को भी रोजगार के नए मौके मिलेंगे। नगर पंचायत के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं, और यह प्रोजेक्ट उसी दिशा में एक बड़ी पहल है, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और जनता को सीधा लाभ होगा।”

भूमि पूजन कार्यक्रम में सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, सुरेंद्र जायसवाल, बुधीराम चौरसिया, झीनक चौधरी, असफाक अहमद, मुन्नू दूबे, मुन्नू वर्मा, सत्येंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लेहड़ा पंचायत में चोरी का आतंक, ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई की उठाई मांग:
    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा: