महराजगंज के केएमसी अस्पताल में कैथ लैब की शुरुआत, हृदय रोगियों को मिलेगी राहत – आयुष्मान कार्डधारकों को मुफ्त इलाज :

महराजगंज के केएमसी अस्पताल में कैथ लैब की शुरुआत, हृदय रोगियों को मिलेगी राहत – आयुष्मान कार्डधारकों को मुफ्त इलाज :

महराजगंज ;
केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हृदय रोगियों के लिए अत्याधुनिक कैथ लैब की शुरुआत हो गई है, इसके तहत अब एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर जैसी जीवनरक्षक सेवाओं के लिए मरीजों को लखनऊ, दिल्ली या गोरखपुर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

अस्पताल के चेयरमैन विनय श्रीवास्तव ने बताया कि यह सुविधा पूर्वांचल में पहली बार शुरू की गई है और यह अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित है, इसका लाभ महराजगंज सहित कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बलरामपुर, बस्ती और नेपाल के मरीजों को मिलेगा।

कैथ लैब में एंजियोग्राफी मात्र 10,000 रुपये में तथा एंजियोप्लास्टी 90,000 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि अन्य अस्पतालों में इसकी कीमत क्रमशः लगभग 30,000 और 1.5 लाख रुपये तक होती है, आयुष्मान भारत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना और ईसीएचएस कार्डधारकों को ये सेवाएं पूरी तरह निशुल्क दी जाएंगी।

वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मल्ल ने बताया कि अब 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों में भी हृदय रोग की आशंका बढ़ रही है, उन्होंने चेताया कि सिरदर्द, सीने में दर्द, भारीपन और अनियमित बीपी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, अक्सर लोग सीने के दर्द को गैस का दर्द समझकर इलाज टाल देते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि आजकल क्रिकेट मैदान, सड़क, पार्क और ऑफिस जैसे स्थानों पर अचानक दिल का दौरा पड़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, ऐसे में केएमसी अस्पताल की यह नई सुविधा समय पर इलाज सुनिश्चित कर कई जिंदगियों को बचाने में सहायक बनेगी।

  • Related Posts

    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    • August 8, 2026

    लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की जारी सूची के अनुसार छह नेताओं…

    Continue reading
    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित रामअनंत पांडेय की गिरफ्तारी के बाद बलिया में अंग्रेजों के खिलाफ तेज हुआ था जनआंदोलन:
    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    धानी बाजार में दिखा देशभक्ति का जुनून, तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुटे स्कूली बच्चे:
    108 फीट लंबे तिरंगे के साथ कोल्हुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा:
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप: