सिद्धार्थनगर के किसान के खाते में 10 लाख करोड़,मोबाइल ऐप पर दिखा 37 अंकों का बैलेंस, बैंक ने तुरंत फ्रीज किया खाता :

पूरा मामला पढ़िए –

सिद्धार्थनगर के मथुरानगर तेतरी गांव के रहने वाले विनय पांडेय के बैंक खाते में एक ऐसी रकम आई, जो सुनकर ही किसी को चौंकने पर मजबूर कर दे, मंगलवार को जब उन्होंने अपना बैंक बैलेंस चेक किया, तो मोबाइल ऐप पर 37 अंकों का बैलेंस दिखाई दिया –

₹10,01,35,60,00,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,09,82,024
(10 लाख करोड़ से भी अधिक)।

विनय इस रकम को देखकर हक्का-बक्का रह गए, उन्होंने तुरंत इसका स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट वायरल होते ही बैंक हरकत में आया और कोटक महिंद्रा बैंक ने उनका खाता फ्रीज कर दिया।

विनय ने कहा मैनै कभी सोचा नहीं था, मेरे खाते में इतना पैसा आयेगा

किसान का बयान –

विनय पांडेय ने बताया कि वे पहले हरियाणा के सोनीपत में काम करते थे, वहीं पर उन्होंने यह खाता खुलवाया था। अब वे गांव लौटकर खेती-किसानी करते हैं। उनका कहना है कि यह रकम उनके खाते में 3 अगस्त को आई, लेकिन उन्होंने यह तब देखा जब 5 अगस्त को किसी को पैसे भेजने की कोशिश कर रहे थे और ट्रांजैक्शन फेल हो गया।

4 दिन तक कोई संपर्क नहीं –

विनय का कहना है कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी रकम आने के बावजूद न तो बैंक और न ही प्रशासन की तरफ से कोई संपर्क किया गया, कोई यह जानने तक नहीं आया कि यह अकल्पनीय रकम उनके खाते में कहां से आई, क्यों आई, और क्या यह गलती है या कोई साजिश?

फिलहाल स्थिति –

अब तक बैंक ने सिर्फ खाता फ्रीज किया है और जांच की बात कहकर चुप्पी साध ली है। इस रहस्यमयी रकम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है।

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: