स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में चौक बाजार नगर पंचायत को बड़ी सफलता, जिले में प्रथम स्थान, वन स्टार रेटिंग प्राप्त :

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में चौक बाजार नगर पंचायत को बड़ी सफलता, जिले में प्रथम स्थान, वन स्टार रेटिंग प्राप्त :

चौक बाजार नगर पंचायत ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में पहली बार प्रतिभाग करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, नगर पंचायत को कचरा मुक्त शहर की श्रेणी में वन स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है, राष्ट्रीय स्तर पर इसे 466वीं रैंक मिली है, जबकि जिले में यह पहले स्थान पर रहा।

स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने नगर के समग्र स्वच्छता स्तर का मूल्यांकन किया, निरीक्षण के दौरान सड़कों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों और वाणिज्यिक क्षेत्रों की साफ-सफाई के साथ-साथ घर-घर कूड़ा संग्रहण और प्रोसेसिंग प्लांट के संचालन की सराहना की गई, इसके साथ ही नगर को ओपन डेफेकेशन फ्री (ODF+) का दर्जा भी मिला है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में जश्न का माहौल रहा, सभासदों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की, अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने सफलता का श्रेय सफाई मित्रों की मेहनत और जनता के सहयोग को दिया, उन्होंने बताया कि जल्द ही सफाई मित्रों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में त्रिभुवन गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, हरिकेश पटेल समेत कई सभासद तथा डिविजनल एसबीएम रोहन सिंह, डीपीएम चन्द्र प्रकाश गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    One thought on “स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में चौक बाजार नगर पंचायत को बड़ी सफलता, जिले में प्रथम स्थान, वन स्टार रेटिंग प्राप्त :

    1. ग्राम पंचायत बेलभरिया रामगुलाम पोस्ट बेलभरिया रामगुलाम ब्लाक हरैया जिला बस्ती

    2. स्वच्छता गृह का 2025 एसबीएम जी का सर्वेक्षण

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: