यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:

यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों में तापमान 42°C के पार पहुंच गया है, जबकि कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश राहत लेकर आई है।

सोमवार सुबह गाजीपुर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई, वहीं बलिया में भी जमकर बारिश हुई, जिससे कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। इसके विपरीत, प्रदेश के अधिकांश शहरों में तेज धूप और गर्मी का प्रकोप जारी है। गोरखपुर में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन हवा की धीमी रफ्तार के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने आज 38 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है, जबकि मऊ, चंदौली, बलिया, गाजीपुर और सोनभद्र में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः 20 जून तक मानसून उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसून यूपी-बिहार सीमा पर पहुंचकर ठहर गया है।

पिछले 10-12 दिनों से यह महराजगंज के आसपास सक्रिय है। अनुमान है कि 23 जून से मानसून आगे बढ़ना शुरू करेगा और 25 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पहुंच सकता है। तब तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के लोगों को गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। पिछले 24 घंटों में बांदा 42.6°C तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

इसके बाद प्रयागराज 42.5°C, वाराणसी 42.4°C, कानपुर नगर 42.3°C और बहराइच 42°C तापमान के साथ सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे।बारिश की बात करें तो आगरा के खैरागढ़ में सबसे अधिक 18 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मथुरा के गोवर्धन में 5 मिमी, मऊ में 4 मिमी, जबकि सोनभद्र के चर्क और सुल्तानपुर में 8.6-8.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • Related Posts

    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    • August 6, 2026

    ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कांवड़ यात्रा को लेकर विवादित बयान दिया है। साजिद रशीदी ने कहा, आप उन लोगों को शिवभक्त बोलते हैं जो…

    Continue reading
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    • August 5, 2026

    Lucknow: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान किया है। NHAI…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म:
    राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर UP विधानसभा में बवाल, सीएम योगी के सामने लहराई गई फोटो:
    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत: